देवनारायण जन्मोत्सव पर गुर्जर गायरी समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
तनोडिया (आगर)। गुरुवार को आगर जिले के तनोडिया में भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नाका चौक स्थित देवनारायण मंदिर को आकर्षक रूप से सजाया गया।
भगवान देवनारायण की आरती के पश्चात शोभायात्रा सनातन चौक से प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः सनातन चौक पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में आसपास के गांवों से आए गायरी गुर्जर समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा के दौरान युवा जयकारे लगाते हुए, डीजे की थाप पर नाचते-गाते चल रहे थे। शोभायात्रा में जीप पर सजी भगवान देवनारायण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और स्वागत द्वार सजाकर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर तनोडिया क्षेत्र के गेहूं खेड़ी, खेमा खेड़ी, सुमरा खेड़ी, सुनारिया सहित कई गांवों के समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
शोभायात्रा से संबंधित जानकारी समाज के तूफान चौधरी ने दी।
