आगर मालवा। जिलेभर में बुधवार को फूलडोल ग्यारस का पर्व हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कानड़, नलखेड़ा, सुसनेर और बड़ौद में इस अवसर पर देव विमान का पारंपरिक चल समारोह धूमधाम से निकाला गया।
कानड़ नगर में चल समारोह राजवाड़ा से प्रारंभ होकर प्रमुख मार्गों से होता हुआ शाम को आगर रोड स्थित टंकी पर पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान का स्वागत कर पूजा-अर्चना की। समापन पर संध्या आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। वही नगर में निकले बेमान भगवान कि पूजा अर्चना अलग स्थानों पर महिलाओ ने कि,
चल समारोह में शामिल अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया।
नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत-
पीपल चौक पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबूलाल बीजापारी, पार्षद ओमप्रकाश पालीवाल, सैयद नासिर अली, अनोखीलाल बीजापारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नितिन पालीवाल, सिद्दीक, रमेश सूर्यवंशी, नारायण सिंह बीजापारी, मनीष शर्मा, दिलीप बीजापारी ने राजेश माली, गोपाल सेन, केशव सिंह गुर्जर, किशोर ओड़ीवाला और दिनेश बैरागी का सरोपा भेंट कर सम्मान किया।वही
पार्षद कैलाशनारायण परिहार और सिद्धनाथ चौधरी ने अखाड़ा उस्तादों का सम्मान किया। बजरंग मोहल्ले में सोनू खां, गोंदी चौराहा पर लव कुश मित्र मंडल ने भी चल समारोह का स्वागत किया।
पूरे आयोजन के दौरान प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे और शांति व व्यवस्था बनाए रखी।
