स्व सहायता समूह के जरिए आधी आबादी से संपर्क करेगी भाजपा-पूर्व मंत्री रंजना बघेल

 

शक्ति वंदन महिला स्व सहायता समूह एंव एन.जी.ओ. संपर्क अभियान की जिला आगर मालवा की कार्यशाला हुई संपन्न

 

आगर मालवा। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया एवं प्रदेश संयोजक लता वानखेड़े के निर्देश एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शक्ति वंदन महिला स्वयं सहायता समूह ग्रुप एवं एनजीओ सपर्क अभियान की जिला कार्यशाला पूर्व मंत्री रंजना बघेल के मुख्य आतिथ्य में सोमवार को भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, विधायक मधु गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नाबाई भेरूसिंह चौहान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष भैरुसिंग चौहान भाजपा जिला मंत्री टमा जायसवाल एवं जनपद अध्यक्ष नलखेड़ा केसर बाई चौहान थी।

सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित की गई। कार्यशाला शुरू होने पर सर्वप्रथम भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा द्वारा शक्ति वंदन कार्यशाला की रूपरेखा की जानकारी के साथ महिला स्व सहायता समुह ग्रुप एवं एनजीओ संपर्क अभियान की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत कर सभी कार्यकर्ता से 60% वोट का लक्ष्य पूरा कर केंद्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से भाजपा सरकार बनाने में जुट जाने का आव्हान किया। कार्यक्रम को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने संबोधित करते हुए सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के साथ बनाई गई टीम के कार्यकर्ताओं को एनजीओ एवं महिला स्व सहायता समुह की बहनो से जुड़ कर उन्हें भारत सरकार की स्व सहायता के साथ जुड़ी योजनाओं से मजबूती देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा के 60% वोट पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा और केंद्र मे फिर एक बार मोदी सरकार भाजपा अपने कार्यो के माध्यम से परचम लहराएगा। इसीलिए इस टीम का पहला दायित्व है कि स्व सहायता समूह के जरिये आधी आबादी से सम्पर्क करना। स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाए आत्मनिर्भर बनकर समूह के माध्यम से कार्य कर रही हे भाजपा की सरकार इन समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर और लखपति बनाने का कार्य कर रही है महिलाओं को सक्षम बनाने का काम मोदीजी ने किया है। अब आपका भी फर्ज है की आप 2024 में मोदी जी की सरकार बनाने में अपने अपने गांव में जुट जाए महिलाओं के अपार समर्थन से मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी हे अब मोदी जी की भी सरकार बनवाने में जुट जाए। भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन बिल बना है जिसमें 33% बहने आगे आने वाले राज्य सभा और लोक सभा चुनावों मे अपनी सहभागिता बहुत ही बड़ी संख्या मे निभाएगी।

कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री साक्षी विक्रम सकलेचा ने किया एवं आभार कविता आशीष शर्मा ने माना। कार्यशाला में भाजपा मंडल अध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा जिला पदाधिकारी, मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा एवं महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताएं बड़ी संख्या में कार्यशाला में उपस्थित थे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Agar Live