14 लाख रुपय से अधिक की लागत से बना तालाब फूटा, किसानों की सोयाबीन डूबी |

राजाखेड़ी पंचायत में घटिया निर्माण उजागर, सचिव–सरपंच पर सवाल

कानड़। आगर जिले कि ग्राम पंचायत राजाखेड़ी में भ्रष्टाचार और लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। ग्राम के बलाई खोयरा क्षेत्र में करीब 14 लाख से अधिक कि राशि से निर्मित तालाब चार महा भी नहीं हुए की बारिश का पहला मौसम ही सहन नहीं कर पाया व गुरुवार को अचानक फूट गया। बताया जा रहा है कि तालाब के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था, जिसके चलते बारिश का पानी दबाव नहीं झेल पाया और तालाब टूट गया। ग्राम पंचायत राजाखेड़ी के पंच गुमान सिंह सिसोदिया ने बताया कि यहां के सरपंच व सचिव ने भ्रष्टाचार की सीमा लागं चुके है।बने तालाब के बारे में पहले ही उन्हें बता दिया गया था कि यह कमजोर बना है, इसकी पिचिंग अच्छी की जाए,लेकिन हमारी ग्रामीण जनों की सरपंच,सचिव के द्वारा एक न सुनी, ऐसे में करीब 20 बीघा सोयाबीन में तालाब फूटने से नुकसान हुवा हे। राजाखेड़ी के किसान रोड सिंह,प्रेम सिंह, गोवर्धन सिंह, सौदान सिंह, जीवन सिंह, भगवान सिंह,कमल सिंह, मेहरबान सिंह आदि किसानों ने बताया कि हमारी खड़ी करीब 20 बीघा सोयाबीन की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई, साथ ही गायों का भूसा भी खराब हो गया। खेत पर लगी ट्यूबवेल भी बंद हो गया,ग्रामीणों ने यह भी कहा कि सरपंच व सचिव किसी की नहीं सुन रहे हैं ग्राम पंचायत में और भी निर्माण कार्य हो रहे जो की घटिया कार्य होने के कारण भ्रष्टाचार की भेंट चड रहे हैं। अचानक हुई इस तबाही से किसानों में आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब का निर्माण ग्राम पंचायत सचिव एवं वर्तमान सरपंच भागीरथ मालवीय के जिम्मे हुआ था। जिन्होंने घटिया निर्माण कर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया। किसानों ने प्रशासन से निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

किसानों ने बताया कि यह तालाब यदि सही गुणवत्ता से बनता तो गांव की सिंचाई व्यवस्था मजबूत होती और फसलें सुरक्षित रहतीं। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि वे इस मामले को लेकर जल्द ही प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करेंगे और अगर सुनवाई नहीं हुई तो सामूहिक रूप से आंदोलन किया जाएगा।

ग्राम पंचायत के सरपंच भागीरथ मालवीय ने कहा कि तालाब टूटा है तो फिर से नया बनवाया जाएगा। हल्का पटवारी लाखन सिंह राजपूत ने बताया कि मेने मौका स्थल निरीक्षण किया है, चार से पांच किसानों कि फ़सल को नुकसान हुवा हे। साथ ही अभी ओर अभी किसानो कि संख्या बड़ सकती हे। ग्राम पंचायत सचिव से इस संबंध में जानकारी लेना चाहिए तो उन्होंने अपना मोबाइल नहीं उठाया

इनका कहना–
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आगर के एम.स्वर्णकार ने बताया कि मामला मेरी जानकारी में नहीं है, अगर ऐसा हुवा हे तो जो भी आवश्यक कार्यवाही होगा वो कि जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live