कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर का भव्य स्वागत।

आगर जिले के बडौद में आज कांग्रेस की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर का प्रथम नगर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों आतिशबाजी और फूलमालाओं के साथ उनका जोरदार अभिन्नदन किया।जानकारी के अनुसार विजयलक्ष्मी तंवर पूर्व में 25 वर्षों तक बडौद जनपद पंचायत अध्यक्ष रहे स्वर्गीय रामलाल तंवर की सुपुत्री है तंवर ने वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य चुनाव में सबसे अधिक वोटो से अपनी जीत दर्ज की थी । पत्रकारों से रूबरू होते हुए तंवर ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार से हमारे अन्नदाता किसान भाई बहुत ज्यादा परेशान है। मैं अपने पिताजी के राजनीतिक को फिर से जनता तक पहुंचाने की कोशिश करूंगी नगर में कार्यकताओं द्वारा अनेक स्थानों पर जिला अध्यक्ष का हार फूल मालाओं से और साफा बांधकर स्वागत सम्मान किया गया।कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस पार्षद यूसुफ हुसैन बोहरा के निवास प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पार्टी द्वारा जो विश्वास जताया गया हे उसे बखूबी निभाकर, पार्टी को मजबूत किया जाएगा।
स्वागत अवसर पर चांद खान, नगर अध्यक्ष इरशाद मंसूरी युसूफ हुसैन द्वारा जाहिद उल्ला खान जीतू मकवाना प्रकाश शर्मा, लखन सेन, आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, राजा खान, साबिर शेख सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live