जिला अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

 

तनोड़िया (आगर)। जिला कांग्रेस कमेटी की नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर का सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। तंवर के जिला अध्यक्ष पद संभालने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और जोश देखने को मिला।

कांग्रेस के युवा नेता मनोहर आँजना थड़ोदा ने जानकारी देते हुए बताया कि विजयलक्ष्मी तंवर के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सभी कार्यकर्ता मिलकर पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का काम करेंगे।

इस मौके पर पूर्व विधायक एवं इंदौर ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ ही तरवन सिंह, राहुल मेघवाल, श्याम सूर्यवंशी, शिवराज सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live