मध्यप्रदेश शासन की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी , प्रीति यादव आगर तो राघवेंद्र सिंह को जबलपुर की जिम्मेदारी ।

 

भोपाल/आगर। मध्यप्रदेश शासन ने सोमवार को आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए कई जिलों में नई प्रशासनिक टीम की नियुक्ति की है। इस सर्जरी के तहत 2016 बैच की आईएएस अधिकारी प्रीति यादव को आगर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है।

 

प्रीति यादव फिलहाल जबलपुर नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ थीं। अब वे आगर जिले की कमान संभालेंगी। वहीं, आगर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह का तबादला जबलपुर जिले में किया गया है, जहां वे कलेक्टर की जिम्मेदारी निभाएंगे।

 

गौरतलब है कि राघवेंद्र सिंह ने बीते 25 माह तक आगर जिले का नेतृत्व किया। उनकी कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता को जिले में काफी सराहा गया। अब जबलपुर जैसे बड़े जिले की कमान उन्हें सौंपी गई है।

 

वहीं, जिले में नई कलेक्टर के रूप में प्रीति यादव की पदस्थापना से प्रशासनिक कार्यशैली में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live