स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा, नगर पालिका ने चलाया बस स्टैंड क्षेत्र में सफाई अभियान
आगर मालवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारंभ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को नगर पालिका द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान बस स्टैंड क्षेत्र सहित चिन्हित सीटीयू क्षेत्रों की साफ-सफाई की गई।
सफाई अभियान में भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, विधायक मधु गहलोत, नगर पालिका अध्यक्ष निलेश जैन पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष भरत प्रजापति, विधायक प्रतिनिधि अशोक प्रजापत, पार्षद अजय जैन, मनीष सोलंकी, पार्षद प्रतिनिधि जगदीश गवली, रानुराज नरवाल, अर्जुन गवली सहित नगर के अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
नगर पालिका सीएमओ कुशल सिंह डोडवे, स्वच्छता निरीक्षक बसंत डुलगज, एनजीओ प्रबंधन टीम सहित नगरपालिका के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें जागरूकता रैली, सीटीयू परिवर्तन, होम कंपोस्टिंग की जानकारी, प्रोसेसिंग प्लांट पर स्कूली बच्चों का भ्रमण, पेंटिंग प्रतियोगिता, स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं।
