पीएम श्री स्कूल नवोदय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा शनिवार को !
आगर-मालवा |
06 फरवरी/पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सुसनेर में कक्षा 9वीं एवं कक्षा 11वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन शनिवार, 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा प्रातः 10ः30 बजे से प्रारंभ होगी। परीक्षा केंद्र पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सुसनेर तथा एक्सीलेंस अकादमी, सुसनेर निर्धारित किए गए हैं।
जिन विद्यार्थियों ने नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से प्रवेश हेतु पंजीयन कराया है, वे अपने प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। बिना प्रमाणित प्रवेश पत्र के किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सुविधा के लिए परीक्षार्थी नवोदय विद्यालय कार्यालय, सुसनेर से संपर्क कर सकते हैं।
