दिव्यांग बच्चों हेतु चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर 14 अक्टूबर को सुसनेर में

आगर-मालवा |  छः से 14 वर्ष के दिव्यांग बच्चों के लिये चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन कलेक्टर  प्रीति यादव के निर्देशन और जिला परियोजना समन्वयक एमके जाटव एवं सुसनेर बीआरसी राधेश्याम पाटीदार के मार्गदर्शन 14 अक्टूबर को बीआरसी भवन सुसनेर में किया जाएगा।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी द्वारा शिविर में सुसनेर विकासखण्ड के उक्त आयुवर्ग के दिव्यांग बच्चे से शामिल होने की अपील की है। साथ ही समस्त संकुल प्राचार्य, जनशिक्षक, शाला प्रभारी निर्देशित किया गया है कि शासकीय एवं अशासकीय शाला में अध्यनरत/शाला के बाहर के दिव्यांग बच्चों का प्रमाण पत्र यूडीआईडी एवं उपकरण हेतु जिनके पास यूडीआईडी ( ऑनलाइन वाला ) कार्ड है उन्हें ही उपकरण का लाभ प्रदान किया जाएगा। उक्त उपकरण प्राप्त करने के बाद छात्र सुगमतापूर्वक शाला में आना-जाना कर पढ़ाई निरंतर पढ़ाई कर सकते हैं तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड बनने के उपरांत दिव्यांग भत्ता, पेंशन आरक्षण ,छात्रवृत्ति,किराए में रियायत इत्यादि लाभ प्राप्त कर सकते है। शिविर स्थल पर दिव्यांगजन को आधार कार्ड, समग्र आईडी, दिव्यांगता प्रदर्शित 2 फोटो, आय प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड आदि दस्तावेजों की दो सेट प्रतिलिपि के साथ ओरिजनल डॉक्यूमेंट भी साथ लेकर आना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live