दिव्यांगों द्वारा निर्मित साज-सजावट की सामग्री ग्राहकों को लुभा रही |

स्पर्श मेले के दूसरे दिन में बड़ी संख्या में पहुंचे खरीददार
आगर-मालवा | कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देशन में दिव्यांगजनों के द्वारा निर्मित उत्पाद व उनके द्वारा किए जा रहे व्यवसाय में वृद्धि एवं विक्रय को बढ़ाने एवं प्रोत्साहन हेतु सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग आयोजित स्पर्श मेला के द्वितीय दिवस जिले के नागरिकों द्वारा उत्साहपूर्वक दिव्यांगजनों द्वारा बनाए गए ‘दीपक‘ एवं अन्य सामग्री की खरीदी की गई।
सामाजिक न्याय विभाग शाखा प्रभारी  निलेश झासिया ने बताया कि स्पर्श मेले के दौरान दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए और सजाए गए ‘दीपक‘, गोबर से निर्मित गणेश मूर्तियां, माता लक्ष्मी जी के चरण एवं प्रतिमा, श्री यंत्र,धूप(सामरानी), रंगोली के साथ ही जैविक खाद,रोजमर्रा के जनरल आइटम के साथ ही वास्तु अनुरूप कछुआ पात्र,झूमर एवं महालक्ष्मी कलश जैसी वस्तुएं आमजन को लुभा रही हैं।स्पर्श मेला के द्वितीय दिवस सुषमा एवं चहल लालवानी दंपत्ति द्वारा दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए और सजाए गए दिए खरीदकर उत्पादों की प्रशंसा करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर स्पर्श मेले में सहभागी दिव्यांगजनों के उत्पादों को प्रोत्साहन देते हुए पुष्प गुच्छ एवं माला से दिव्यांगजन एवं सहभागी समूह के राजेश मनिहारी,मोहन मालवीय समूह सदस्य सुगन बाई,बाबू बाई, रंभा बाई,राधा प्रजापत सहित दिव्यांग बच्चों यशराज प्रजापति,पिंटू वर्मा,कुलदीप बंजारा, एवं दीपेश प्रजापति आदि का सम्मान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live