भोपाल से बड़ी खबर — शिवराज सिंह चौहान के बंगले पर जीतू पटवारी का अचानक प्रदर्शन, पुलिस ने की FIR दर्ज
किसानों के समर्थन में उतरे कांग्रेस नेता, बोले – हक़ की बात करना अपराध नहीं
भोपाल। प्रदेश की राजनीति में बुधवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी अचानक पूर्व मुख्यमंत्री व भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरकारी बंगले पर पहुंच गए। किसानों के समर्थन में पहुंचे पटवारी ने अपने साथियों के साथ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। जहां बाद ने पटवारी से कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मुलाकात की ।
सूत्रों के अनुसार, पटवारी ने किसानों को सोयाबीन का उचित मूल्य न मिलने और सरकार की नीतियों के विरोध में यह प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धान और सोयाबीन के बोरे उड़ेल दिए और सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की।
जानकारी के मुताबिक मौके पर पुलिस ने नेताओं से प्रदर्शन खत्म करने की अपील की, लेकिन जब वे नहीं माने तो बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन करने पर एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले में पुलिस ने जीतू पटवारी, कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक और अन्य कार्यकर्ताओं पर धारा 188 (सरकारी आदेश की अवहेलना) के तहत केस दर्ज किया है।
घटनास्थल पर हुई हलचल के बीच पटवारी की जेब में मौजूद ऑडियो माइक को लेकर विवाद हुआ, जिस पर भाजपा नेताओं ने इसे “राजनीतिक स्टंट” करार दिया।
प्रदर्शन के बाद जीतू पटवारी ने कहा —
“किसानों की आवाज़ उठाना कोई अपराध नहीं। अगर सरकार को हमारी बात बुरी लगी है तो मैं माफी मांगने को तैयार हूं, लेकिन किसानों के हक़ की लड़ाई जारी रहेगी।”
वहीं भाजपा ने इसे कांग्रेस की राजनीतिक नौटंकी बताते हुए कहा कि बिना सूचना सरकारी निवास पर प्रदर्शन कर कानून तोड़ा गया है।
#BreakingNews #JituPatwari #ShivrajSinghChouhan #MadhyaPradeshPolitics #Congress #FarmersProtest #Bhopal
