18 से 23 अक्टूबर तक कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य रहेगा बंद |

मंडी प्रशासन ने कृषक बंधुओं से की अपील , असुविधा से बचने हेतु उपज मंडी नहीं लाएँ

आगर मालवा। दीपावली पर्व के अवसर पर आगर कृषि उपज मंडी प्रशासन द्वारा एक आवश्यक सूचना जारी की गई है। जारी सूचना के अनुसार दिनांक 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार, धनतेरस) से लेकर 23 अक्टूबर 2025 (गुरुवार, भाईदूज) तक कुल छह दिवस तक कृषि उपजों की नीलामी का कार्य बंद रहेगा।

मंडी प्रशासन ने समस्त कृषक बंधुओं, व्यापारियों, हम्मालों एवं तुलावटीयों को सूचित करते हुए कहा है कि उक्त अवधि में मंडी परिसर में कृषि उपज विक्रय हेतु न लाएँ, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

साथ ही मंडी प्रशासन ने यह भी बताया कि अवकाश के दिनों में कृषक बंधु अपनी कृषि उपज फार्मगेट एफ (सौदा-पत्रक) के माध्यम से अनुज्ञप्तिधारी व्यापारी को विक्रय कर नगद भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live