आगर मालवा में ठंड बढ़ी, अब स्कूल सुबह 9 बजे बाद से लगेंगे ।

 

कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश

 

आगर मालवा। जिले में बढ़ते शीतलहर और लगातार गिरते तापमान को देखते हुए स्कूल समय में बदलाव किया गया है। आगर कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी एम के जाटव ने 17 नवंबर 2025 को आदेश जारी कर बताया कि कक्षा प्री-प्राइमरी से लेकर 8वीं तक सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध शैक्षणिक संस्थानों और आंगनवाड़ी केन्द्रों का संचालन अब सुबह 9:00 बजे के पश्चात ही किया जाएगा।

 

आदेश में कहा गया है कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जिले में अचानक तापमान गिरने और ठंड बढ़ने से बच्चों पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

 

यह आदेश आगामी निर्देश मिलने तक प्रभावशील रहेगा और स्कूलों को इसका कड़ाई से पालन करने को कहा गया है।

 

आगर मालवा जिले में अब सभी प्राइमरी व मिडिल स्कूल सुबह 9 बजे के बाद ही शुरू होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live