नलखेड़ा में वैवाहिक कार्यक्रम में फूड पॉइजनिंग, 3 दर्जन से अधिक लोग बीमार

 

 

नलखेड़ा । आगर जिले के नलखेड़ा क्षेत्र के ग्राम धरोला में पाटीदार समाज के एक घर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान परोसे गए भोजन से बड़ी संख्या में लोग बीमार हो गए। भोजन करने के बाद 3 दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिनमें उल्टी-दस्त और चक्कर आने की शिकायत पाई गई। सभी को तुरंत नलखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

 

चिकित्सकों के अनुसार सभी मरीजों की हालत पूरी तरह स्थिर है और इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने भोजन के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

ग्रामीणों के अनुसार खाना खाने के कुछ ही घंटों बाद कई लोग एक साथ बीमार पड़ गए, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने घटना की जांच के निर्देश जारी कर दिए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live