ग्राम पचौरा में SIR कार्य के दौरान बीएलओ को हार्ट अटैक, उज्जैन रेफर — उपचार जारी

 

 

आगर मालवा। जिले में चल रहे Special Intensive Revision (SIR) कार्य के दौरान एक बड़ी घटना सामने आई है। ग्राम पचौरा में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य कर रहे बीएलओ मुकेश पेजवाल को अचानक हार्ट अटैक आ गया। मौके पर मौजूद लोगों और साथियों ने तुरंत उन्हें प्राथमिक उपचार दिलवाया और आगर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से हालत गंभीर होने पर उन्हें उज्जैन रेफर किया गया।

 

सूत्रों के अनुसार बीएलओ पेजवाल का उपचार उज्जैन के एक निजी अस्पताल में जारी है। चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। बताया गया कि कुछ दिन पूर्व ही उन्हें कारण-बताओ नोटिस भी जारी किया गया था और वे इन दिनों लगातार फील्ड में SIR के कार्य में लगे हुए थे। निर्वाचन कार्य के दौरान यह घटना कर्मचारियों पर बढ़ते कार्यदबाव को भी उजागर करती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live