सीईओ जिपं और एसडीएम ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, परिसर में गंदगी पर जताई नाराजगी |
आगर मालवा |
सिविल सर्जन को व्यवस्था सुधार के दिए निर्देश
सीईओ जिला पंचायत नंदा भलावे कुशरे और एसडीएम मिलिंद ढोके ने रविवार को जिला चिकित्सालय आगर का संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पूरे अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया। परिसर में व्याप्त गंदगी पर घोर नाराजगी जाहिर की तथा सिविल सर्जन को सफाई व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए । साथ ही आगे से अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं रखने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई।
