सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी–कर्मचारी प्रशासन के लिए अमूल्य पूंजी ,,कलेक्टर प्रीति यादव |
80 वर्ष पूर्ण कर चुके 13 पेंशनर्स का किया गया सम्मान
आगर मालवा। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित पेंशनर्स सम्मान समारोह में कलेक्टर प्रीति यादव ने कहा कि “सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी और कर्मचारी प्रशासन की अमूल्य पूंजी हैं। उनका अनुभव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और वर्षों की सेवाएं शासन-प्रशासन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती हैं।
कलेक्टर यादव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 13 पेंशनर्स का शाल-श्रीफल से सम्मान कर दीर्घायु, स्वस्थ और सुखद जीवन की शुभकामनाएँ दीं।
कलेक्टर ने कहा कि पेंशनर्स के अनुभवों का समय-समय पर लाभ लिया जाएगा। उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए नियमित बैठकें आयोजित की जाएँगी। उन्होंने उपस्थित पेंशनर्स से आग्रह किया कि वे किसी भी समस्या को बेहिचक प्रशासन के समक्ष रखें।
माँ सरस्वती पूजन के साथ हुआ शुभारम्भ
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के पूजन से हुआ। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राधा रमन पांड्या ने स्वागत भाषण देते हुए संघ की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघ द्वारा महापुरुषों की जयंती, दीपावली–दशहरा मिलन समारोह, माहवार जन्मदिन उत्सव तथा मनोरंजन हेतु किताबें पढ़ने व खेलकूद जैसी गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं।अध्यक्ष पांड्या ने पेंशनर्स संघ की गतिविधियों के संचालन के लिए तहसील कार्यालय में हॉल आवंटित करने की मांग भी रखी, जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम मिलिंद ढोके उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रो. सुशील कटारिया ने किया।
इन पेंशनर्स का किया गया सम्मान
समारोह में 80 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके निम्न पेंशनर्स का सम्मान किया गया—
राधा रमन पंड्या, ब्रजमोहन मेठी, सागरमल जैन,नियाज मोहम्मद कुरैशी,संतोष जैन,जय नारायण लश्करी,डॉ. ए.के. शर्मा, सुशीला जैन,अनोखी लाल वर्मा
रघुनंदन सोनी,राम नारायण कुंभकार,अनंत नारायण सक्सेना
इसके साथ ही पेंशन अधिकारी लक्ष्मी परमार और हरिबल्लभ द्विवेदी का भी सम्मान किया गया।
