पूरे उत्साह, उमंग के साथ खुशी-खुशी अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए मतदान दल जिले के 611 मतदान केन्द्रों पर आज होगा मतदान

 

आगर-मालवा, 16 नवम्बर/आगर-मालवा जिला मतदान के लिए तैयार है, 17 नवम्बर को जिले के 611 मतदान केन्द्रों पर स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान के करवाने हेतु पूरे उत्साह, उमंग के साथ खुशी-खुशी मतदान दल चुनावी वाहनों में अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए है। मतदान दलों को आज पॉलीटेक्निक महाविद्यालय आगर से प्रातः 06ः00 बजे से ईव्हीएम, वीवीपीएटी एवं अन्य मतदान सामग्री देकर अग्रिम शुभकामनाओं के साथ अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने मतदान सामग्री वितरण का निरीक्षण कर मतदान दलों को अग्रिम शुभकमनाएं दी तथा निडर एवं निष्पक्ष होकर मतदान करवाने हेतु कहा गया है। इस अवसर पर निर्वाचन आयोग के सामान्य प्रेक्षक  आशीष जोशी, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनीषा कौल, रिटर्निंग अधिकारी आगर सत्येन्द्र बैरवा, रिटर्निंग अधिकारी सुसनेर मिलिन्द ढ़ोके उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088