डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण मौसम रबी 2025-26 हेतु समय-सारणी जारी |
आगर मालवा |
आयुक्त, भू-संसाधन प्रबंधन मध्यप्रदेश द्वारा रबी मौसम हेतु डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण की समय-सारणी जारी की गई है। जिसके अनुसार सर्वेयर पंजीयन, कार्य पूर्णता तक किया जाएगा। समस्त प्रशिक्षण 20 जनवरी 2026 तक, किसान गिरदावरी एवं सर्वेयर क्रॉप सर्वे का कार्य 21 जनवरी से 28 फरवरी तक, सुपरवाइजर सत्यापन कार्य 5 मार्च तक, किसान दावा आपत्ति कार्य 10 मार्च तक, दावा आपत्ति निराकरण 15 मार्च तक, वेरीफायर अनुमोदन 10 र् से 15 मार्च तक, डिजिटल क्रॉप सर्वे जांच कार्य 1 से 15 मार्च तक तथा जांच कार्य का अंतिम अनुमोदन 20 मार्च को किया जाएगा। अंतिम डाटा भूलेख पोर्टल पर अद्यतन 31 मार्च को किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश भू-अभिलेख नियमावली के अनुसार फसल गिरदावरी का कार्य वर्ष में 03 बार (मौसम खरीफ रबी, जायद) में सारा एप के माध्यम से संपन्न किया जाता है। जिसका उपयोग उपार्जन, फसल बीमा आदि योजनाओं में सतत् रूप से किया जा रहा है। फसल गिरदावरी कार्य में पारदर्शिता लाने हेतु डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य भारत सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया है, जिसमें जियो फेस (पार्सल लेवल) तकनीक के माध्यम से खेत में बोई गई फसल का फोटो खींचकर फसल सर्वेक्षण का कार्य नियत अंतराल में पूर्ण किया जाएगा।
