नगर में विधायक मधु गहलोत की निकाली आभार रैली जगह जगह हुआ स्वागत

आगर मालवा
कानड़। नगर में क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत की चुनाव जितने के बाद पहली बार नगर आगमन पर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने आभार रैली निकाली। रैली बैंक ऑफ़ इंडिया के यहां से चलु की गई जो पुराने बस स्टेण्ड, झंडा चौक, पीपल चौक, बजरंग मोहल्ला होते हुए पचलाना रोड पहुंची pजहां आभार रैली का समापन हुआ। मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र दरबार ने अपने निवास पर विधायक गहलोत का सरोफा बांध कर स्वागत किया। जिसके बाद बैंक ऑफ़ इण्डिया के समाने डॉ देवनारायण गोड़, बाबूलाल बीजापारी, अंतर सिंह, दौलतपुर,. दिनेश बरैठा, यश बैरागी,महेश गुर्जर ने सरोफा बांध कर और हार पहना कर स्वगात किया। पूर्व नप अध्यक्ष सिद्धनाथ चौधर्री, कैलाश परिहार ने अपने निज निवास पर विधायक का स्वागत किया। स्वामी दयानन्द मार्ग पर योगेश शर्मा, मनीष शर्मा ने स्वागत किया। बजरंग मोहल्ला में वार्ड पार्षद विजयलक्ष्मी माली ने सरोफा बांध कर स्वागत किया। आभार रैली में महिला मोर्चा जिला महामंत्री कविता शर्मा, तरुलता राठौर, मधुबाला परिहार ने भी विधायक का स्वागत किया। इस दौरान सुंदर यादव, दिनेश अंकल,बने सिंह चौहान,राजेश आर्य, महेश सूर्यवंशी, अनिल, रंजीत लोहार, संतोष शर्मा,संजय परिहार,और भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक की आभार रैली ढ़ोल के साथ निकाली गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live