भारतीय नौसेना में चयन पर जीवन आर्य का हुआ सम्मान

आगर मालवा। ग्राम बिनायगा में आर्य वीर दल के व्यायाम शिक्षक गोवर्धन आर्य के सुपुत्र जीवन आर्य का भारतीय नौसेना(नेवी)में चयन होने पर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) पूर्ण कर अपने गांव आगमन पर आर्य वीर दल एवं ग्रामवासियों द्वारा जीवन आर्य को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गईं। साथ ही गांव में बैंड बाजे के साथ जुलूस का आयोजन भी हुआ।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जीवन आर्य ने भारतीय नौसेना में चयनित होकर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका यह चयन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश सेवा में सदैव अग्रणी रहने की शुभेच्छाएं दीं। आपको बता दे कि युवा जीवन आर्य जिम्नास्टिक में नेशनल लेबल गेम खेल कर, सिल्वर गोल्ड मेडल जीते हे। साथ ही जीवन के पिता आर्य समाज के गुरुकुल हरियाणा प्रांत में व्यायाम शिक्षक के तौर पर कार्य करते हे। इस दौरान आगर जिले से बड़ी संख्या में आर्य समाज, आर्य वीर दल के पदाधिकारी ओर अन्य शिक्षक मौजूद थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live