गणतंत्र दिवस पर आगर में प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान करेंगे ध्वजारोहण

 

 

आगर-मालवा | राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले में गरिमामय समारोह का आयोजन किया जाएगा। मध्यप्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं आगर जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा ध्वजारोहण करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 जनवरी को जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में मंत्री चौहान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी लेंगे। इसके पश्चात वे प्रदेशवासियों के नाम मुख्यमंत्री का संदेश पढ़ेंगे।

समारोह में विभिन्न शासकीय विभागों, पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी एवं स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक परेड एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live