माँ बगलामुखी मंदिर में चन्द्रग्रहण के चलते दर्शन रहेंगे प्रतिबंधित
आगर मालवा/नलखेड़ा । माँ बगलामुखी मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सूचना जारी कर बताया गया है कि मंगलवार को पड़ने वाले चन्द्रग्रहण के कारण मंदिर में दर्शन एवं धार्मिक अनुष्ठानों बंद रहेगा।
जारी सूचना के अनुसार चन्द्रग्रहण का सुतक काल प्रातः 6.20 बजे से प्रारंभ होगा। सुतक काल प्रारंभ होते ही मंदिर में दर्शन, हवन-पूजन एवं अन्य अनुष्ठान पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। प्रातः 6.20 बजे से चन्द्रग्रहण की समाप्ति तक गर्भगृह में प्रवेश वर्जित रहेगा तथा इस अवधि में मंदिर के कपाट बंद रखे जाएंगे। 04 मार्च को प्रातः 6 बजे मंगला आरती के पश्चात मंदिर के कपाट पुनः खोले जाएंगे तथा दर्शन, हवन-पूजन एवं अनुष्ठान पूर्ववत् सुचारू रूप से प्रारंभ हो जाएंगे।
