होली-रंगपंचमी मिलन समारोह में सोंधिया राजपूत समाज के लोगों ने खेला गुलाल

 

उज्जैन। अखिल भारतीय सोंधिया राजपूत महासभा महानगर उज्जैन द्वारा होली-रंगपंचमी मिलन समारोह का आयोजन गीता कॉलोनी स्थित समाज की धर्मशाला में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली और रंगपंचमी की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

समारोह में समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने सभी को पर्व की बधाई देते हुए सामाजिक एकजुटता बनाए रखने और समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाज बंधुओं ने आपसी संवाद कर सामाजिक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की।

इस अवसर पर मदन सिंह चौहान (संरक्षक), प्रेमसिंह चौहान (अध्यक्ष), शंकर सिंह चौहान (महामंत्री), शिवनारायण तंवर, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह सोलंकी, वरिष्ठ समाजसेवी श्याम सिंह परिहार, गौतम सिंह (उपाध्यक्ष), मोहन सिंह, रोड सिंह सिसोदिया, भंवर सिंह चौहान (मैनेजर), जसवंत सिंह परिहार (कोषाध्यक्ष) सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live