सुसनेर
आगर जिले के सुसनेर डाक बंगला रोड स्थित नगर परिषद सुसनेर के कार्यालय में बीती देर रात अज्ञात कारणों से आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना में कार्यालय में रखे कई महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेज, कम्प्यूटर सहित अन्य उपकरणों के जलने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार देर रात नगर परिषद कार्यालय के एक हिस्से से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर परिषद के कर्मचारी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। बाद में आग पर काबू पा लिया गया।
घटना के बाद कार्यालय में रखे दस्तावेजों और अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका सही आकलन अभी नहीं हो पाया है।
घटना की सूचना मिलने पर नप सीएमओ ओपी नागर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। आग किन परिस्थितियों में लगी और इसका कारण क्या रहा, इसे लेकर जांच शुरू कर दी गई साथ ही मामले को लेकर पुलिस को भी पत्र लिखा हे। सीएमओ ने बताया कि नप में लगे सीसी कैमरे हमने सुरक्षित कर दिए हे। साथ ही आग में कंप्यूटर, लैपटॉप ओर अलमारी में रखे महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट जले हे। यही रात को ही कुछ अलमारी से डॉक्यूमेंट निकाल भी लिए हे। आगे जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
