रंगपंचमी पर हुआ मूर्ख सम्मेलन, गायकों की प्रस्तुतियों से सजी संगीत सभा

 

आगर मालवा जिले के सुसनेर नगर में रंगपंचमी के अवसर पर करीब 81 वर्षों से चली आ रही मूर्ख सम्मेलन की परंपरा इस वर्ष भी रविवार को उत्साह के साथ निभाई गई। स्थानीय चौष्टी माता मंदिर के समीप पूर्व नपाध्यक्ष चतुर्भुजदास भूतड़ा के निवास पर पहले दो घंटे की संगीत सभा आयोजित हुई, जिसके बाद मूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों को तुकबंदी के माध्यम से हास्यपूर्ण “मूर्ख” उपाधियां दी गईं। कवि घनश्याम गोयल ने पीयूष के दोहे और दिलीप जैन सारंगयाखेड़ी ने दिल्लू के दोहे सुनाकर सभी को गुदगुदाया। कार्यक्रम का संचालन विष्णु भावसार ने किया तथा आभार लक्ष्मणसिंह कांवल ने माना।

इससे पूर्व संगीत सभा में सुनील बांगड़ डॉन, लोकेंद्रसिंह तोमर, अरुण भाटी, सुरेश चौहान मंत्री सहित ललित सांवला एंड टीम के कलाकारों ने होली गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर श्रोता झूम उठे। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live