बडौद। पिंटू बैरागी
आगर जिले के बड़ौद नगर में रंगपंचमी पर्व को लेकर इस वर्ष भी उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। श्री राधा कृष्ण फाग उत्सव समिति, बड़ौद द्वारा “भव्य रंगपंचमी उत्सव” का आयोजन समिति के तत्वावधान में किया गयाl आयोजन को लेकर समिति एवं नगर पारिषद सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां शुरू की गई थी l
समिति के अनुसार रंगपंचमी के अवसर पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें नगर के नागरिक, युवा और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य उत्साहपूर्वक भाग लिया यह आयोजन तहसील ग्राउंड से प्रारम्भ हुई होली की गैर जो सुभाष मार्ग बस स्टैंड हाटपुरा बाजार कंकाली चौक सदर बाजार होते हुए गांधी चौक स्थित पुराने किले में पहुंची जहां समापन किया गयाl
उत्सव के दौरान पारंपरिक ढोल-ढमाकों, रंग-गुलाल और फाग गीतों के साथ नगर में आनंद और उत्साह का वातावरण रहा. परिषद द्वारा पानी की बौछारों ने युवाओं को रंग में मदमस्त कर दिया. lसमिति के सदस्यों ने सभी नागरिकों से अपील की है कि रंगपंचमी का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द से बनाए जाने पर लोगों को शुभकामनाएं l
कार्यक्रम में नगर परिषद ने नगरवासियों को भव्य आयोजन के लिए शुभ कामनाएं दी है.
रंगपंचमी गेर में तहसीलदार भंवर सिंह चौहान थाना प्रभारी रूप सिंह बैस नगर परिषद सीएमओ ओपी नागर सहित प्रशासन हमला मौजूद रहा