जोबट विधायक  सुलोचना रावत का ब्रेन का सफल ऑपरेशन हुआ , डॉक्टर्स के अनुसार विधायक अब खतरे से बाहर है

जोबट

अलीराजपुर जिले के जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सुलोचना रावत कल शाम करीब रात 8 बजे अपने गृह ग्राम कानाकाकड में खाना खाते समय बेहोश होकर कुर्सी से जमीन पर गिर गई थी । उन्हें तत्काल उदयगढ़ उपचार हेतु ले जाया गया। यहा हालत बिगड़ती देख दाहोद गुजरात के रिदम हॉस्पिटल इलाज हेतु ले गए। यहां पर डॉक्टर की टीम ने श्रीमती रावत की सीटी स्कैन रिपोर्ट में उन्हें ब्रेन में रक्त स्त्राव की स्थिति एवं हालत गंभीर होते देख तत्काल बड़ौदा इलाज हेतु रेफर किया । बड़ौदा में एड़ी क्योरा हॉस्पिटल में विधायक सुलोचना रावत  का सफल ब्रेन का ऑपरेशन हुआ, जो करीब 4 घँटे चला। डाक्टर्स ने श्रीमती रावत की हालत खतरे से बाहर बताई है। विधायक  रावत के स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही कलेक्टर अलीराजपुर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने तत्काल दाहोद पहुँचकर डाक्टरों से चर्चा की। कलेक्टर श्री सिंह लगातार बड़ौदा में चिकित्सकों से विधायक  रावत के स्वास्थ्य की अपडेट ले रहे है । जिले से 2 चिकित्सक बीएम उदयगढ़ डॉक्टर अमित दलाल एवं डॉक्टर राज गर्ग भी साथ हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live