जिले के सभी विद्यालय सुबह की पाली में 8:30 बजे से संचालित होंगे कलेक्टर वानखेड़े द्वारा आदेश जारी

आगर मालवा 27 नवंबर। कलेक्टर  कैलाश वानखेड़े ने लगातार तापमान के गिरने की वजह से ठंड बढ़ने के कारण सुबह की पाली में संचालित होने वाले जिले के सभी विद्यालयों का समय प्रातः 8:30 बजे से किया है।
जारी आदेशानुसार जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त,,सीबीएसई, आईसीएससी प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल 28 नवंबर से प्रातः 8:30 बजे से संचालित होंगे। कलेक्टर श्री वानखेड़े ने जिला शिक्षा अधिकारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्त्रोत समन्वयक को उक्त आदेश का पालन करवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि बच्चों पर ठंड का प्रतिकूल प्रभाव ना पड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live