कलेक्टर वानखेड़े सहित अधिकारी- कर्मचारियों ने श्रमदान कर की संयुक्त कलेक्टर कार्यालय परिसर की साफ-सफाई ध्यान एवं योग भी किया

आगर – मालवा 26 नवंबर। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े सहित अधिकारी- कर्मचारियों ने शनिवार को श्रमदान कर कलेक्टर कार्यालय परिसर के आसपास के क्षेत्र की साफ- सफाई की गई। प्रातः7:00 बजे सभी अधिकारी-कर्मचारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचे तथा श्रमदान से सफाई अभियान चलाकर आसपास के क्षेत्र में सुखी घास एवं झाड़ियों को निकालकर एक जगह एकत्रित किया। कलेक्टर स्वयं ने भी साफ-सफाई की। इसके पश्चात कलेक्टर वानखेड़े एवं उपस्थित सभी शासकीय सेवकों ने प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेते हुए ध्यान एवं योग किया। योग क्रियाएं महाविद्यालय प्राचार्य रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में की गई।
कलेक्टर ने इस दौरान कलेक्टर कार्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण को लेकर अधिकारियों से विचार- विमर्श किया तथा उन्होंने पीएचई विभाग उद्यानिकी विभाग एवं संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि कलेक्टर कार्यालय आने वाले आगंतुको के लिए परिसर में पेयजल की अच्छी व्यवस्था करें, गार्डन के पास पेयजल की व्यवस्था हो, गार्डन में फव्वारे चालू करवाए, परिसर के पेड़- पौधों के लिए पाइप लाइन बिछाकर पानी की व्यवस्था की जाए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर रवि कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा, एसडीएम राजेंद्र सिंह रघुवंशी सहित सभी जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088