दौड़ती भागती जिंदगी मे हम सुरक्षित रहे। दिलाई शपथ

कानड़। भागती दौड़ती जिंदगी को सड़कों पर जीवन बचाने के लिए यातायात नियमों से जुड़े महा अभियान में शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में समस्त कर्मचारियों ने जिम्मेदार नागरिक सुरक्षित यातायात की शपथ ली। इस दौरान नगर परिषद सीएमओ एस. एस चौहान, इंजिनियर महेन्द्र परमार, राजस्व, स्वच्छता अन्य विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। शपथ ग्रहण के बाद सीएमओ चौहान ने सभी कर्मचारियों को यातायात के नियमों का पालन नियमानुसार करने की बात कही।
वही शासकीय कन्या हाई स्कूल परिसर में प्राचार्य वीरेंद्र सिंह ठाकुर के द्वारा भी स्कूली छात्र छात्राओं को जिम्मेदार नागरिक सुरक्षित यातायात की शपथ दिलाई। वहीं ग्रामीण अंचलों से आने वाले अध्यापकों को भी शपथ मिलाकर यातायात नियमों की बात बताई। इसी तरह नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों ने भी मुहिम की सराहना करते हुए सुरक्षित यातायात की शपथ ली। नगर में स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा में कार्यरत कर्मचारियों को भी शाखा प्रबंधक दीपक भटनागर ने मुहीम से जुड़ कर सुरक्षित याता की शपथ दिलाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live