चमत्कार नहीं विज्ञानं है. पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

कानड़। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमवार को चिल्ड्रन साइंस इंदौर के तत्वाधान में विज्ञान के प्रचार प्रसार हेतु चलित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, तारामंडल दर्शन तथा जादू नहीं विज्ञान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य आशीष विश्वकर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम कि शुरुवात कि, जिस में प्रथम सत्र में मोमबत्ती को स्वतः जलाकर और बुझाकर, फुल बनाकर भूतनाथ,, बोतल नाथ्,, छड़ी से छतरी, पानी से बादल आदि दिखाकर अंधविश्वास और कुरीतियों का पर्दाफाश कर छात्रों को जागरूक किया।द्वितीय सत्र का आयोजन तारामंडल दर्शन के रूप में हुआ जिसमें सप्त ऋषि मंडल ,काल पुरुष, ध्रुवतारा, शुक्र, बृहस्पति आदि को कॉमेंटरी करते हुए राज्य समन्वयक राजेंद्र सिंह ने दिखाया। तीसरे सत्र में बस में लगी विज्ञान प्रदर्शनी में माइक्रोएम्पीयर फार्म टच,, डीसी करंट, मंगल अभियान आदि 20 मॉडलों की जानकारी विज्ञान संयोजक सुनील सिंह ने विस्तार से छात्रों को दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र और शिक्षक उपस्थित थे। अंत में आभार विद्यालय के प्राचार्य ने माना। उक्त जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी शिक्षक लोकेश कुमार राठी के द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

त्रिदेव के महत्व को समझा कर बूथ पर जिला अध्यक्ष चिंतामन राठौर ने दी जानकारी     |     मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत खाद्य विभाग की जांच कार्यवाही।     |     महिलाओं के बैंक खाते प्राथमिकता से खोलें जाए-कलेक्टर वानखेड़े डीएलसीसी की बैठक संपन्न     |     नप मे स्वच्छता की पाठशाला का हुआ आयोजन     |     खाद्य विभाग एवं पुलिस की संयुक्त जांच कार्यवाही     |     मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का होली मिलन समारोह एवम सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित।     |     मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शत-प्रतिशत प्रचार-प्रसार हो     |     बारिश के साथ गिरे ओले, किसानो कि फ़सल में होगा नुकसान      |     कलेक्टर वानखेड़े साईकिल चला कर पहुंचे दफ्तर,     |     हैदराबाद में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद का प्रशिक्षण संपन्न     |    

Aagar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088