नदी पूनर्जीवन कार्यक्रम अन्तर्गत चयनित आऊ नदी का किया निरीक्षण

आगर-मालवा/ कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने शुक्रवार को नदी पूनर्जीवन कार्यक्रम अन्तर्गत चयनित आऊ नदी का मौका निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम आवर में आऊ नदी के उदगम स्थल, आऊ माता मन्दिर तथा ग्राम पंचायत बापचा में नदी पर प्रस्तावित बांध स्थल का अवलोकन कर जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग के उपयंत्री ने बताया कि नदी पर ग्राम बापचा में प्रस्तावित बांध की लंबाई 1500 मीटर के लगभग होगी, जो कि बापचा से रतनखेडी की पहाडी तक रहेगी। प्रस्तावित बांध की नवीन डीपीआर तैयार करने की कार्यवाही प्रचलन में है।
मनरेगा योजना से आऊ नदी के पूनर्जीवन हेतु पूर्व से कार्य किया जा रहा है, यह नदी जिले की े 23 ग्राम पंचायतों से होकर गुजरती है, जिसमें 05 ग्राम पंचायत जनपद आगर तथा 18 ग्राम पंचायत जनपद पंचायत बडौद की शामिल है। नदी का भौगोलिक क्षैत्रफल 24734.21 हैक्टर है। नदी को पुर्नजीवित करने हेतु नदी के कैचमेंट एरिया में मनरेगा 1545 कार्यां की योजना बनाई गई है, जिसमें अब तक 500 कार्य प्रारंभ किए गए है, जिनमें 265 कार्य पूर्ण कर लिए गए है। कार्यो में विशेष रूप से कंटुर ट्रैचं, एलबीएस संरचना, तालाब निर्माण परकोलेशन टैंक, गली प्लग, सोकपिट, एवं वृक्षारोपण के कार्य सम्मिलित है।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा, जनपद सीईओ अनिल त्रिवेदी, सचिव, रोजगार सहायक आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live