आयुष्मान कार्ड का लक्ष्य शीघ्र पूर्ण करें, जो मैदानी अमला कार्ड बनाने में रूचि नहीं ले उनके विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करें – कलेक्टर वानखेड़े

आगर-मालवा,/कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर विकास खण्डवार आयुष्मान कार्ड प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शत्-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य शीघ्र पूर्ण करें। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य विभागों का ग्रामीण स्तरीय अमला आयुष्मान कार्ड बनाने में रूचि लेकर लक्ष्य पूर्ण करें, जो आशा कार्यकर्ता या अन्य मैदानी अमला आयुष्मान कार्ड में रूचि नहीं ले रहे है, उनके विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जाए। उन्होंने बैठक में शिशु एवं मातृ मृत्यु दर की विस्तार से समीक्षा कर निर्देश दिए कि जन्मजात विकृतियों एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित नवजात शिशुओं को गहन चिकित्सा इकाई में रखकर उपचार करें तथा उनका निरन्तर फालोअप किया जाए। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व होने वाली सभी जांच अनिवार्य हो, उन्हें शासन की योजनाओं में मिलने वाली सभी सुविधाएं समय पर मिलें। बैठक में प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजीव बरसेना, बीपीएम, बीसीएम, बीसीएम डीपीएम उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live