ड्रग इंस्पेक्टर ने किया मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण

ड्रग स्पेक्टर ने किया मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्ष।

 

आगर मालवा। आगर जिले के कानड़ में शनिवार को आगर जिला ड्रग स्पेक्टर शोभित तिवारी ने नगर में संचालित मेडिकल दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जहां मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर बिल बुक, एक्सपायरी दवाई और मेडिकल की साफ-सफाई संबंधित मेडिकल संचालक को दिशा निर्देश दिए। आगर रोड वीर जिनेश्वर मेडिकल,दयानन्द मार्ग पर अमित मेडिकल, आर्य मेडिकल और अन्य मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। उस के बाद कानड़ से नलखेड़ा के लिए प्रस्थान किया और वहां पर भी मेडिकल स्टोर कि दुकानों का निरीक्षण कर जांच की। ड्रग स्पेक्टर शोभित तिवारी ने बताया कि समय-समय पर जिले के अन्य मेडिकल स्टोर की भी जांच की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live