मंगलवार को न्यू बस स्टेण्ड पर होगा बाबा श्याम का कीर्तन
निकलेगी निशान यात्रा

कानड़। नगर के श्री श्याम परिवार के द्वारा न्यू बस स्टैंड पर भव्य कीर्तन का आयोजन मंगलवार साय 7.30 बजे होगा। इस से पहले माताजी मंदिर से एक निशान यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। जो नगर के प्रमुख मार्गो से निकलेगी। एक शाम लखदातार के नाम आयोजित बाबा के कीर्तन में अपनी प्रस्तुति देने आ रहे हैं, मनीष घीवाला जयपुर, तेज सिंह राजपूत शाजापुर, नम्रता करवा मुंबई,बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। मंगलवार को होने वाले किर्तन में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी मौजूद रहेंगे। वहीं शनिवार को बाबा के कीर्तन को लेकर नगर में निमंत्रण पत्र भी श्याम प्रेमियों के द्वारा प्रतिष्ठानों पर दिए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live