यंग अचीवर्स के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में दिलीप कुमार गहलोत ने किया जिले का प्रतिनिधित्व

आगर – मालवा। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष में भोपाल टाउन हॉल में आयोजित यंग अचीवर्स कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की ओर से आगर जिले का प्रतिनिधित्व जिले की तहसील बडौद निवास स्थान ग्राम सुदवास दिलीप गहलोत द्वारा किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद आगर की ओर से यंग अचीवर्स दिलीप गहलोत को चयनित किया गया था, जो स्वामी विवेकानंद की 160वी जयंती के अवसर पर यंग अचीवर्स मुख्यमंत्री संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास पर 15 विभाग सम्मिलित हुए ।कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा सभी यंग अचीवर्स का पुष्प वर्षा के माध्यम से सभी का स्वागत वंदन किया । तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने यंग अचीवर्स से संवाद किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live