आनंद उत्सव अंतर्गत अंचल में हुई प्रतियोगिताएं

 

आगर-मालवा। .गांव-गांव में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आनंद का प्रसार बढ़ाने की दिशा में एक पहल है, इस उद्देश्य को लेकर राज्य आनंद संस्थान के निर्देशानुसार कलेक्टर कैलाश वानखेड़े  के मार्गदर्शन में आनंद विभाग द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी  14 से 24 जनवरी तक जिले भर की पंचायतों के 76 क्लस्टर एवं जिले की सातों नगरीय निकाय में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं।

आनंद विभाग के नोडल ओपी विजयवर्गीय ने बताया जिलेभर में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कोई भी आम नागरिक के समूह भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकता है। विजयवर्गीय ने आगे बताया मध्यप्रदेश शासन आनंद विभाग की मंशा अनुसार क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, महिलाओं एवं दिव्यांगों को विशेष रूप से इस आयोजन में जोड़ा जाना है एवं हमारे परंपरागत खेलों को बढ़ावा दिया जाना है, इसके अंतर्गत रस्साकशी, कबड्डी खो-खो,  चेयर रेसबोरा,, बोरा रेस चम्मच रेस दौड़ आदि प्रमुख है। श्री विजयवर्गीय ने बताया 24 से 28 जनवरी तक विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा जिसमें जिले भर में कोई भी नागरिक एवं समूह सीधे भाग ले सकते हैं शनिवार को जिले की ग्राम पंचायत निपानिया बैजनाथ डाबरिया,  गुराडिया सोयत महूड़िया,  बड़ोद बापचा डोंगरगांव आदि पंचायतों में खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें युवाओं महिलाओं बुजुर्गों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रोजगार दिवस के अवसर पर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई     |     खाद्य सुरक्षा विभाग ने कि कार्यवाही,होटल और दुग्ध डेरी से लिए नमूने     |     त्योहारों के चलते बड़ोद मे शांति समिति की बैठक आयोजित।     |     क्षमा देने के लिए वीर बनना पड़ता है जैन समाज ने सामुहिक क्षमापना की     |     शुभ मुहूर्त में विराजे गजानन।     |     वार्ड बॉय ने की लिपिक के साथ मारपीट , पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज     |     दिव्यांग दयाराम को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की     |     पिपलोन -तनोड़िया पुलिस ने की शांति समिति की बैठक आयोजित     |     कुंडालिया बांध को लेकर आवश्यक सुचना      |     डेंगू ने दि दस्तक      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088