कलेक्टर वानखेड़े ने सपरिवार किया पुलिस लाइन में पौधारोपण

 

आगर-मालवा। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने शनिवार को पुलिस लाइन आगर में सपरिवार पौधारोपण किया।
कलेक्टर ने पत्नी एवं पुत्र के साथ
कल्पवृक्ष,जामुन एवं नीम के पौधे का रोपण किया।इस दौरान कलेक्टर वानखेड़े ने जिले के सभी नागरिकों से अपने घर, कार्यालय परिसर में फलदार, छायादार एवं औषधी पौधों का रोपण करने की अपील की।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सागर एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया, रक्षित निरीक्षक एवं सूबेदार जगदीश यादव, आरक्षक बंटी धाकड़ उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live