कलेक्टर ने बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया

 

आगर मालवा 9 अप्रैल। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े ने रविवार को बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में निर्माणाधीन कार्यों को मौके पर जाकर देखा तथा प्रस्तावित कार्यों पर विस्तृत चर्चा कर मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में स्थित कुंड के पास की टूटी हुई दीवारों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। कुण्ड के पीछे पार्क के पास जगह समतल कर हरी घास लगाने, मंदिर के सामने के ग्राउंड की ओर दोनों तरफ रोड निर्माण पर भी चर्चा की।
इस अवसर पर एसडीएम आगर सत्येंद्र बेरवा, राजीव शर्मा, गिरीश बंसल सहित राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live