म.प्र जन अभियान परिषद द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु किया जागरूक

 

आगर-मालवा, 09 अगस्त/मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से सुसनेर में प्रस्फुटन/नवांकुर समितियों की बैठक आयोजित कर अपने-अपने ग्राम में मतदाता जागरूकता अभियान निरंतर चलाने हेतु जागरूक किया। इस अवसर पर जिला समन्वयक जन अभियान परिषद प्रेमसिंह चौहान ने कहा कि 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयुपूर्ण कर रहे हैं,, उन मतदाताओं को अपने-अपने मतदान केंद्र पर बीएलओ से संपर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु आवेदन करना होगा। ऑनलाइन वोटर हेल्पलाइन एवं भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी क्यूआर कोड़ स्कैन कर फॉर्म नंबर-06 में आवेदन कर ऑनलाइन नाम जुड़वा सकते हैं । मतदाता जागरूकता के लिए प्रस्फुटन /नवांकुर समितियां नियमित प्रचार प्रसार करें और 18 वर्ष पूर्ण कर चुके ऐसे मतदाताओं का मतदाता सूची में नाम जुड़वाए। बैठक में विकासखंड समन्वयक सत्यनारायण सोनी प्रस्फुटन/नवांकुर समितियां के सदस्य उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live