कलेक्टर द्वारा उपचार हेतु 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का चैक प्रदाय

 

 

आगर-मालवा, 10 अगस्त/कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह ने गुड्डीबाई निवासी बड़ौद के पति के उपचार हेतु 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता रेडक्रास से प्रदान की है। विदित हो कि आवेदिका गुड्डीबाई द्वारा अपने पति का सर्पदंश होने पर उपचार हेतु आर्थिक मदद के लिए कलेक्टर के समक्ष आवेदन दिया गया था। कलेक्टर ने उक्त प्रकरण में संवेदनशीलता बरततें हुए उपचार हेतु आवेदिका को तत्काल रेडक्रास सोसायटी के माध्यम से 10 हजार रुपए की राशि का चैक प्रदाय किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live