म.प्र जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया बाबा बैजनाथ का दर्शन पूजन अभिषेक

 

 

आगर मालवा- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष  विभाष उपाध्याय(राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) का आगर आगमन हुआ जहाँ उन्होंने बाबा बैजनाथ के दर्शन पूजन अभिषेक किया । इस अवसर पर पूर्व विधायक गोपाल परमार अंत्योदय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक देवकरण मीणा विकासखंड समन्वयक मदन लाल मालवीय सामाजिक कार्यकर्ता कार्तिक उपाध्याय नवांकुर संस्था से डॉ नारायणसिंह बगाना दिनेश तिवारी शिवनारायण आर्य श्याम पाटीदार गोविंदसिंह राजपूत मेंटर्स देवेंद्र जोशी राधेश्याम जोकचन्द शंकरलाल नागदिया द्वारा स्वागत किया गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live