स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर सिंह करेंगे ध्वजारोहण

आगर मालवा 13 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड पर प्रात 9:00 बजे से आयोजित होगा मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे तथा मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।
पल प्रतिपल कार्यक्रम
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के लिए जारी पल प्रतिपल कार्यक्रम अनुसार प्रातः 8:58 पर मुख्य अतिथि का मंच पर आगमन होगा तथा 09:00 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन होगा,09: 05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा तथा 09:20 बजे मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा,09:40 बजे मुख्य अतिथि द्वारा शांति के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़ जाएंगे, 09:42 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर किया जाएगा, 09:45 बजे परेड सलामी मार्च फर्स्ट होगा, 10:15 बजे पर मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया जाएगा तथा 10:20 बजे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद के परिजनों से भेंट व सम्मान, 10:30 बजे पर मध्य प्रदेश गान की प्रस्तुति, 10:33 बजे पीटी प्रदर्शन 10:40 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, 11:10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार का वितरण 11:30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। इसके पश्चात मुख्य अतिथि मध्यान भोजन हेतु प्रस्थान करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वास्थ केंद्र परिसर मे बिल्डिंग बनने को लेकर सीएमएचओ ने लिखा पत्र कहा -बिल्डिंग बनने से ख़त्म हो जाएगी परिसर कि जगह     |     बीआरसी मे प्रशिक्षण के बाद कि सफाई अभियान     |     ग्राम जामली में राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया ।।     |     स्वच्छता के लिए श्रमदान     |     अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया।     |     विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित     |     हर्ष उल्लास के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी     |     राष्ट्रीय लक्ष्य असेस्मेंट टीम द्वारा किया गया निरीक्षण     |     परिवार कल्याण कार्यशाला का हुआ आयोजन      |     अष्टोतरी शक्रस्तव अभिषेक आयोजित     |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088