गरिमापूर्ण तरीके से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह

बड़ोद।  श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन गरिमापूर्ण तरीके से  सुरेश सिंह आंजना इकलेरा तथा सुरेश जी जैन रामनगर वाला के मुख्य आतिथ्य तथा अजीत कुमार जैन संस्था उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के सम्मुख पूजन, अर्चन व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विद्यालय के भैया/बहिनों ने देश भक्ति से ओत प्रोत कविता , भाषण व नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियाँ बटोरी। अतिथि सुरेश सिंह आंजना ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों ने बहुत सुन्दर प्रस्तुति दी,इस हेतु मैं इनके उज्ज़वल भविष्य की कामना करते हुये उन्हें महापुरुषो के पद‌चिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम को अजीत जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय बालिका सिद्धि जैन ने मध्यप्रदेश हाई स्कूल बोर्ड परिक्षा की प्रावीण सूची में स्थान प्राप्त कर नगर और विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यालय के सभी बच्चे खूब मेहनत कर भविष्य में भी अपने नगर व विद्यालय का नाम रोशन करे । कार्यक्रम का संचालन पुरूषोत्तम व्यास किया एवं आभार विद्यालय प्राचार्य एस .एस.राजपूत ने माना ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live