श्री कृष्ण योगेश्वर गौशाला में सात दिवसीय गोकथा के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु।

 

बड़ोद। तहसील के ग्राम बरगड़ी स्थित श्री कृष्ण योगेश्वर गौशाला में सात दिवसीय गो कथा चल रही थी जिसका आज समापन दिवस था। कथा में निष्ठा गोपाल सरस्वती दीदी ने अपने मुखारविंद से आज उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को लेकर राष्ट्रीय प्रेम व स्वच्छता को लेकर भी श्रद्धालुओं को बताया कि हम बस भारत माता की जय बोल देते हैं लेकिन सच्ची देशभक्ति इसी में है कि हम अपनी धरती मां का आंचल स्वच्छ रखें सभी सच्ची देशभक्ति होगी माता बहनों से उन्होंने कहा कि आप पॉलिथीन का उपयोग करते हैं वही पॉलिथीन बाद में फेंक दी जाती है जो धरती माता को प्रदूषित करती हैं व गई माता उसे खा लेती है जिससे आपको सबसे बड़ा गौ हत्या का पाप भी लगता है इसलिए पॉलीथिन का उपयोग ना करें। पूरी गो कथा का वृतांत दीदी द्वारा सुनाया गया। एवं महाआरती कर प्रसाद वितरण की गई। स्वतंत्रता दिवस पर शुभ अवसर पर उन्होंने झंडा भी फहराया व सभी को बधाइयां दी कथा में नित्य यज्ञ भी किया जा रहा था आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
जानकारी नारायण सिंह सरपंच बरखेड़ा द्वारा दी गई।

रिपोर्ट -पिंटू बैरागी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वास्थ केंद्र परिसर मे बिल्डिंग बनने को लेकर सीएमएचओ ने लिखा पत्र कहा -बिल्डिंग बनने से ख़त्म हो जाएगी परिसर कि जगह     |     बीआरसी मे प्रशिक्षण के बाद कि सफाई अभियान     |     ग्राम जामली में राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया ।।     |     स्वच्छता के लिए श्रमदान     |     अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया।     |     विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित     |     हर्ष उल्लास के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी     |     राष्ट्रीय लक्ष्य असेस्मेंट टीम द्वारा किया गया निरीक्षण     |     परिवार कल्याण कार्यशाला का हुआ आयोजन      |     अष्टोतरी शक्रस्तव अभिषेक आयोजित     |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088