
बड़ोद। प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जन अभियान परिषद के माध्यम से 16 अगस्त से 26 अगस्त तक प्रदेश में निकाली जा रही स्नेह यात्रा आज बुधवार को बडौद के राम मंदिर से प्रारंभ हुई,जो ग्राम शिवगढ़,कैंकडेल,बापचा, महूडीया, सुहागड़ी ,रामनगर उचवास ,जोगीबढ़िया एवं बीजानगरी पहुंची ,स्नेह यात्रा ने संत ऋषभानंद प्रभुजी, इस्कॉन मंदिर के कालिंदी मोहन प्रभु, अजीत चैतन्य प्रभु, अक्षय गोविंद प्रभु आदि संतो के सानिध्य में भगवान का पूजन कर प्रारंभ की गई , स्नेह यात्रा में सामाजिक समरसता का संदेश संतो द्वारा दिया गया यात्रा का सभी जगह स्वागत सम्मान किया गया, संत श्री ऋषभानंद प्रभुजी द्वारा जातिगत भेदभाव दूर कर सामाजिक समरसता एवं सद्भावना से रहने का संदेश दिया गया,
स्नेह यात्रा में अनेक सामाजिक कार्यकर्ता एवम ग्राम वासी उपस्थित रहे
