नौ दिवसीय अखंड नमस्कार महामंत्र जाप का शुभारंभ

 

बड़ौद। परम पूज्य साध्वी शुद्धिप्रसन्ना श्रीजी, पूज्य प्रवृद्धि-समृद्धि श्रीजी महाराज साहेब की निश्रा में श्री नमस्कार महामंत्र के नौ दिवसीय अखंड जाप  आनंदचंद्र जैन आराधना भवन में प्रारंभ हुवे।
नौ दिवस जाप में श्री पार्श्वनाथ परमात्मा की स्थापना, नवकार पट, शास्त्र, दीपक आसन, स्थापना अष्ट प्रकार पूजन, आरती का पारसचंद भेरुलालज नौलखा परिवार, मंगल कुंभ स्थापना नेमीचंदजी देवीलाल राजावत, अक्षत कुंभ स्थापना नंदलाला भेरुलाल नलवाया, जल कलश स्थापना शांतिलालजी घिसालालजी तलेरा, द्वितीय माला राजमल भेरुलालजी कुंड़ल बोहरा, 108 पूजन का लाभ विनोद कुमार गब्बुलाल कोठारी ने लिया।
नौ दिवसीय अखंड नवकार अनवरत चलते रहेगें। आज का ऐकासने का लाभ ज्ञानचंदजी बसंतीलाला चौधरी परिवार के द्वारा लिया गया। इस अवसर पर संतोष जैन, शीखर जैन, विजय कुंड़ल बोहरा, ललित राजावत, शुभम तरवेचा सहित धर्मावलंबी उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live