कलेक्टर  सिंह ने मतदान केंद्रों का किया ओचक निरीक्षण।

बड़ोद।सरस्वती शिशु मंदिर में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने शनिवार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर फोटोयुक्त मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यों का जायजा लिया।
कलेक्टर ने ग्राम भीमाखेड़ी, सरस्वती शिशु मंदिर के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर बीएलओ से चर्चा कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के संबंध में प्राप्त दावे-आपत्ति की जानकारी ली तथा निर्देश दिए मतदाता सूची को अद्यतन करने हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य करते हुए सभी महिला एवं पुरूष के नाम मतदाता सूची में शामिल करें। 31 अगस्त तक मतदान केन्द्रों पर प्रतिदिन उपस्थित होकर मतदाता सूची के अद्यतन करने हेतु दावे-आपत्ति प्राप्त करें तथा डोर-टू-डोर सम्पर्क कर युवा मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करें, मतदान केन्द्र अन्तर्गत कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में जुड़ने से शेष नहीं रहे।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, एसडीएम आगर श्री सत्येंद्र बेरवा एसडी एम सुसनेर श्रीमती किरण बरवडे उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्वास्थ केंद्र परिसर मे बिल्डिंग बनने को लेकर सीएमएचओ ने लिखा पत्र कहा -बिल्डिंग बनने से ख़त्म हो जाएगी परिसर कि जगह     |     बीआरसी मे प्रशिक्षण के बाद कि सफाई अभियान     |     ग्राम जामली में राष्ट्रीय वरिष्ठ वृद्धजन दिवस पर वृद्धजनों का सम्मान किया गया ।।     |     स्वच्छता के लिए श्रमदान     |     अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया।     |     विश्व हृदय दिवस पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित     |     हर्ष उल्लास के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी     |     राष्ट्रीय लक्ष्य असेस्मेंट टीम द्वारा किया गया निरीक्षण     |     परिवार कल्याण कार्यशाला का हुआ आयोजन      |     अष्टोतरी शक्रस्तव अभिषेक आयोजित     |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088